Free Laptop Yojana 2026: सभी छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप!

वह पुराने दिनों की बात हो गई जब शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए ब्लैकबोर्ड का उपयोग करते थे और विद्यार्थी नोट्स बनाते थे। अब शिक्षा जगत ने एक नया चेहरा ले लिया है, यह बदलाव डिजिटल तरीकों के उपयोग के साथ आया है- जैसे पीपीटी, वीडियो प्रस्तुतिकरण, व्यावहारिक प्रदर्शन, ऑनलाइन प्रशिक्षण, आदि।

शिक्षा जगत में डिजिटल परिवर्तन बहुत ही तेजी से हुआ है। कोरोना के समय में डिजिटल शिक्षा का विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा में डिजिटलीकरण का तात्पर्य सभी उम्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइस, इंटरनेट, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और अन्य प्रकार की डिजिटल तकनीक के उपयोग से है। ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों के पास डिजिटल शिक्षा को आसान बनाने वाले उपकरण होना जरूरी है, लेकिन हर विद्यार्थी की आर्थिक स्थिति भिन्न होने के कारण वह इतना सक्षम नहीं है कि इन उपकरणों को खरीद सके। इन सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार ने विंभिन्न योजनाएं चलाई हैं, इनमें से एक योजना का नाम है फ्री लैपटॉप योजना।

फ्री लैपटॉप योजना क्या है? फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कौन ले सकता है?,कौन -कौन से राज्य की सरकार फ्री लैपटॉप योजना चला रही हैं? फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं? इन सभी सवालों से सम्बंधित जानकारी इस लेख के माध्यम से दी जा रही है।

Free Laptop Yojana 2025 – उद्देश्य

फ्री लैपटॉप योजना 2025 के तहत विभिन्न राज्य की सरकारें विद्यार्थियों की शिक्षा को आसान बनाने के उद्देश्य से फ्री में लैपटॉप का वितरण कर रही हैं, जिनके माध्यम से लैपटॉप खरीदने में असमर्थ विद्यार्थियों को शिक्षा के डिजिटलीकरण का पूरा लाभ मिल सके। इस योजना के लिए राज्यों के अनुसार 10वीं या 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को Free laptop yojna का लाभ दिया जाएगा।

Free Laptop Yojana 2025 – संक्षिप्त विवरण

योजना का नामFree Laptop Yojana 2025
योजना का स्तरराज्य स्तरीय
किसके द्वाराविभिन्न राज्य सरकार द्वारा
किसके लिएराज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए
वर्ष2025
आवेदन मोडऑनलाइन

विभिन्न राज्यों की लैपटॉप योजनाओं के नाम

विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा अपने प्रदेश के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए चलाई गई लैपटॉप योजनाओं में से कुछ के नाम निम्नलिखित हैं।

  1. राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2025
  2. यूपी फ्री लैपटॉप योजना फ्री लैपटॉप योजना 2025
  3. उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2025
  4. हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2025
  5. मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2025
  6. बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2025
  7. उड़ीसा फ्री लैपटॉप योजना 2025

Free Laptop Yojana 2025 – पात्रता मानदंड

फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता शर्तें राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। वह मानदंड जो सभी राज्यों के विद्यार्थियों के लिए सामान हैं, वह ये है कि आवेदक जिस राज्य से आवेदन कर रहा है, वह वहां का मूल निवासी होना चाहिए।

राज्यवार योग्यता मानदंड

योजना का नामपात्रता मानदंड
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2025·         Free laptop yojna rajasthan हेतु आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी            चाहिए।·         आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।·         8वीं, 10वीं तथा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा।·         आवेदक ने 8वीं 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में 75% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किये हों।
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2025·         Up free laptop yojna हेतु आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।·         आवेदक के 10वीं एवं 12वीं में कम से कम 65% अंक होने चाहिए।·         प्रदेश पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2025·         आवेदक उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।·         आवेदक का 10वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।·         योजना के तहत, आवेदक को गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।·         आवेदक को बोर्ड परीक्षा में कम से कम 80% अंक प्राप्त करने चाहिए।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2025·         आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।·         आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।·         आवेदक को 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहिए।
मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2025·         आवेदक ने मध्य प्रदेश से 12वीं की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की हो।·         mp free laptop yojana 2025 का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना                चाहिए।·         आवेदक की परिवार की वार्षिक आय 6 लाख या इससे कम होनी चाहिए।·         अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम 75% अंक जनरल कैटेगरी के                  विद्यार्थियों को न्यूनतम 85% अंक लाने  होंगे।
बिहार फ्री लैपटॉप योजना 2025·         आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।·         अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करना                      अनिवार्य है एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 85% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।·         नियमित व अनियमित दोनों माध्यमों से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर                  सकेंगे।·         आवेदक ने माध्यमिक शिक्षा मंडल बिहार से 12वीं कक्षा पास की हो।·         केवल सरकारी स्कूलों से शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।·         लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
उड़ीसा फ्री लैपटॉप योजना 2025·         आवेदक उड़ीसा का मूल निवासी होना चाहिए।·         सीएचएसई, ओडिशा से +2 पास करने वाले विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।·         सीएचएसई से उत्तीर्ण वोकेशनल विद्यार्थी और श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, पुरी से उत्तीर्ण                         उपशास्त्री विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Free Laptop Yojana 2025 – आवश्यक दस्तावेज

free laptop yojna का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • पास की गई परीक्षा की अंकसूची
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बी पी एल कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • अपने राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Free Laptop Yojana 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां

अभी तक आधिकारिक तौर पर free laptop yojna के लिए कोई महत्वपूर्ण तिथियां निर्धारित नहीं की गई है, जैसे ही मुफ्त लैपटॉप योजना शुरू की जाएगी, तो इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। अतः विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि समय-समय पर अपने राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Free Laptop Yojana 2025 – आवेदन प्रक्रिया

free laptop yojna के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन प्रक्रिया राज्यों के अनुसार अलग-अलग है। इच्छुक विद्यार्थियों को अपने राज्य के ऑफिशियल पोर्टल पर दिए निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने की सामान्य प्रक्रिया हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

  • सबसे पहले आपके राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब होम पेज पर मौजूद free laptop yojna के विकल्प को चुनें।
  • अब आपको Register के विकल्प पर क्लिक करके free laptop yojana 2025 registration करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप सफल आवेदन कर सकेंगे।

 राज्यवार ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी के लिए नीचे दी गई सूची को देखें।

योजना का नामऑफिशियल वेबसाइट
राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2025rajeduboard.rajasthan.gov.in 
यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2025upcmo.up.nic.in 
उत्तराखंड फ्री लैपटॉप योजना 2025schooleducation.uk.gov.in 
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2025haryana.gov.in 
मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2025educationportal.mp.gov.in 
बिहार फ्री लैपटॉप योजना 20257nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in 
उड़ीसा फ्री लैपटॉप योजना 2025scholarship.odisha.gov.in/website/home 

Leave a Comment